| बिहार का इतिहास | मौर्य राजवंश अशोक के परवर्ती मौर्य सम्राट (अशोक के उत्तराधिकारी) |
|
मौर्य राजवंश
अशोक के परवर्ती मौर्य सम्राट (अशोक के उत्तराधिकारी) मगध साम्राज्य के महान मौर्य सम्राट अशोक की मृत्यु २३७-२३६ ई. पू. में (लगभग) हुई थी । अशोक के उपरान्त अगले पाँच दशक तक उनके निर्बल उत्तराधिकारी शासन संचालित करते रहे । जैन, बौद्ध तथा ब्राह्मण ग्रन्थों में अशोक के उत्तराधिकारियों के शासन के बारे में परस्पर विरोधी विचार पाये जाते हैं । पुराणों में अशोक के बाद ९ या १० शासकों की चर्चा है, जबकि दिव्यादान के अनुसार ६ शासकों ने असोक के बाद शासन किया । अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य पश्चिसमी और पूर्वी भाग में बँट गया । पश्चि्मी भाग पर कुणाल शासन करता था, जबकि पूर्वी भाग पर सम्प्रति का शासन था लेकिन १८० ई. पू. तक पश्चिपमी भाग पर बैक्ट्रिया यूनानी का पूर्ण अधिकार हो गया था । पूर्वी भाग पर दशरथ का राज्य था । वह मौर्य वंश का अन्तिम शासक है ।
|